अनियंत्रित दो बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) चोपन थाना के तेलगुड़वा क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकराते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक रात करीब नौ बजे चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी की तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेलगुड़वा से करीब एक किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकराते हुए सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
दो घायलों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला बभनमरी निवासी कमला पुत्र रामप्रसाद और अर्जुन पुत्र गोकूल प्रसाद के रूप में हुई। हादसे में कमला सड़क पर अवघे मुंह गिरा पड़ा रहा जिसके सिर और नाक पर चोट लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोनों घायलों को सड़क पर लहू लुहान अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया, राहगीरों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजा गया है।



