सोनभद्र

पानी की समस्या को लेकर आदिवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी के टोला खैराही व ग्राम पंचायत परसोई के टोला खैराही में रविवार को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराए जाने कि मांग की
प्रदेश सचिव छात्र मंच अपना दल एस कार्यवाहक रविंद्र सिंह यादव के अगुवाई में ग्राम पंचायत पनारी के खैराही टोला में आदिवासी के साथ पानी की बड़ी समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वपूर्ण हर घर जल नल योजना का पानी आदिवासियों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है टोटी लगा करके छोड़ दिया गया है पानी नदारत है जिससे आदिवासी समाज के लोग पानी के एक-एक बूंद के लिए लिए तरस रहे हैं ।इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार गोंड़ प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं और इन्हें आदिवासियों का नेता भी माना जाता है लेकिन आदिवासी समाज उनके कार्य शैली से भी नाराज है नदी नाले का पानी पीने के लिए विवश हैं इसके पूर्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है लेकिन लोग समस्या का समाधान नहीं करा पाए। इसके बाद अपना दल एस के नेता रविंद्र सिंह यादव को आदिवासी ने समस्या के संबंध में बताया तो मौके पर जाकर उन्होंने भौगोलिक रूप से देखा की बस्तियों में पानी की समस्या से रहवासी परेशान हैं आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारी समय रहते अगर समस्या का समाधान नहीं किए तो हम ग्रामीण कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जनता में सरकार की छवि खराब करने पर तुले अधिकारी बेलगाम हो गए हैं जनता का कार्य करना नहीं चाहते हैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे समाज में सरकार की छवि बराबर खराब हो रही है रविन्द्र ने कहा कि सरकार की छवि को हम खराब होने नहीं देंगे अवधेश यादव ने कहा कि इसके लिए मुझे जहां तक जाना होगा हम जाएंगे लेकिन आदिवासियों को पानी जरूर दिलवा के रहेंगे ।इस दौरान शिवसागर गोंड, रामईश्वर खरवार, मानिकचंद गोंड, रामप्रसाद खरवार, राम प्यारे खरवार, राजबहादुर खरवार, शिवकुमार खरवार, रवि खरवार, अमरजीत खरवार, इंद्रपाल खरवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पानी की समस्या को लेकर आदिवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन जमीन विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज सेवा दान फाउंडेशन संस्था लगायेंगा कुटिर उद्योग विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण से देगा रोजगार पुलिस अधीक्षक ने शक्तिनगर थाना का औचक निरीक्षण कर सत्येंद्र राय को दिया दिशा निर्देश 10 जुलाई को होगी क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास कार्यों की होगी समीक्षा 8 स्कूली वाहनों का चालान ओवरलोड और बिना फिटनेस चल रही बस सीज बीजपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पेड़ है तो प्राण है अभियान को मिली नई उड़ान कंपोजिट विद्यालय रौप मे हुआ पौधरोपण खाद की कमी से नाराज किसानों का आरंगपानी लैंपस पर प्रदर्शन, शीघ्र वितरण की उठाई मांग इंस्पेक्टर सुनील सिंह बने डीएसपी बरेली डीएसपी के पद पर हुआ तबादला कहा ला एंड आर्डर बनाये रखना पहली प...
Download App