सोनभद्र

जमीन विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार लिलासी कला निवासी चतुरगुन प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के चमन, राजेश, भोला और नवीन ने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सुनैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 पर दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से चले गए।पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दंपती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीराम यादव कर रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App