सोनभद्र

10 जुलाई को होगी क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

ब्लॉक सभागार म्योरपुर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी बैठक, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को किया गया आमंत्रित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक सभागार में आगामी 10 जुलाई 2026 को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ की ओर से क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों को बैठक में समय से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।बैठक में म्योरपुर विकास खंड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं, ग्राम पंचायतों की समस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को रखें, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक जनहित एवं विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे बैठक सफल एवं सार्थक हो सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App