सोनभद्र

कोन क्षेत्र को दो दिनो मे महज चार घंटे मिली बिजली उपभोक्ता परेशान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र को पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर महज चार घंटे ही बिजली मिल सकी। इसमें भी बार-बार बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि डाला विद्युत उपकेंद्र से कोन उपकेंद्र तक लगी विद्युत लाइन के तार और पोल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। हल्की बारिश या मामूली आंधी आते ही लाइन में फॉल्ट हो जाता है, जिसके कारण घंटों नहीं बल्कि एक-एक और दो-दो दिनों तक आपूर्ति बाधित रहती है। विभाग द्वारा फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही बिजली के तार के सहारे कोन और कचनरवा उपकेंद्रों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति एक साथ चालू करने के प्रयास में बार-बार फॉल्ट उत्पन्न हो जाता है और इसका खामियाजा कोन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी व्यवस्था के भरोसे बिजली आपूर्ति संचालित की जा रही है।
बिजली संकट का असर अब आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज न होने से संचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं पंखे और कूलर बंद रहने से बुजुर्गों, बच्चों तथा मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से जर्जर तार और पोल तत्काल बदलने तथा बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App