प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया दुकानदारो को समय से खाली करने को निर्देश

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर पंचायत के अंतर्गत नेशनल हाईवे 39 किनारे पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव के निर्देशन में कस्बा के अंदर नालियों के बाहर किये हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने को लेकर एनाउंस कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने को आगाह किया गया था। इससे सड़क किनारे के दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। शिवाजी तालाब रोड पर नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे बाहर रखे गए सामान को हटवाया। इस दौरान कब्जा करने वालों दुकानदारों का फार्म भरकर चालान की कार्यवाही की गई है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस बल मौजूद रही।
एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दिन पूर्व सूचित किया गया था। नगर पंचायत सीमा में सार्वजनिक मार्ग व नाली स्थल पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगी। जो लोग सार्वजनिक स्थानों, सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाये बैठे हैं, वे स्वतः उसे हटा लें। जिससे कि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं, जाम आदि से नगरवासियों को मुक्ति मिल सके। अन्यथा आगे इससे बड़ी कार्रवाई होगी।



