सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने जलजलिया में लगाई जनचौपाल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलजलिया गांव में मंगलवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल के दौरान थानाध्यक्ष ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी हो तो वे बिना किसी डर या हिचक के तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।चौपाल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से विशेष अपील की उन्होंने कहा यदि क्षेत्र में कोई भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।इस जनचौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।ग्रामीणो ने कहा कि चौपाल के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच के समन्वय को और मजबूती मिली है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App