सोनभद्र

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के विरोध मे राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने इसमें भाग लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने भरत तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और इस प्रकार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सभा के बाद प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में अमीश पांडेय, नितीश पाण्डेय, अभिषेक चौबे, अनुपम त्रिपाठी, धीरज पाण्डेय, अमित पाठक, हिरन यादव, मनीष सिंह, आशीष पाण्डेय, अशोक दुबे, शशिकांत पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, मन्नू पाण्डेय, राजनारायण तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, संजना पटेल, पूजा पाण्डेय, आरती पटेल, वरुण त्रिपाठी, ऋतूल चौबे, अनुराग पाण्डेय, विनय मौर्य, अभिषेक मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, राजा पाण्डेय, रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App