सोनभद्र

दुद्धी मे दो लाइब्रेरी हुआ सील

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) लखनऊ में हुए भीषण हादसे से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने कस्बा में अवैध और मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रही लाइब्रेरी सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी निखिल यादव अग्निशमन व कोतवाली की संयुक्त टीम ने लाइब्रेरी संस्थानों को चेक किया। निरीक्षण में संस्थानों के पास भवन का स्वीकृत मानचित्र व अग्निशमन तक उपलब्ध नहीं था। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि जांच में भारी अनियमितताएं और सुरक्षा खामियां पाए जाने पर जया डिजिटल लाइब्रेरी व सक्सेज लाइब्रेरी संस्था को सील किया गया है। निखिल यादव ने कहा किनअवैध तरीके से संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह अग्निशमन विभाग के उपनिरीक्षक रमन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App