सोनभद्र

देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार

हैंडपंप से दिनभर में निकलता है केवल पांच-दस बाल्टी पानी, नल-जल योजना भी बनी शोपीस

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ग्राम पंचायत कुड़पान के 20 घरों के लगभग 90 लोगों की बस्ती वाले देवकुड गोंडान टोला में हैंडपंप का पानी सूखने से लोग कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर है।शांति, विमला , उदित, सूरज देव, नयन, इंद्र देव, धर्मजीत, बाबू लाल, लाल शाह,माणिक चंद,आदि ने बताया कि बरसात में हैंड पंप भरपूर पानी देता था लेकिन गर्मी में पांच से दस बाल्टी पानी ही दिन भर में निकल पाता है मजबूरन हम लोग कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर है।जिससे खास कर बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है।बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत भी अभी तक एक बार भी पानी नहीं आया है।केवल पाइप लगा कर छोड़ दिया गया है उपरोक्त ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी आखिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराते बाकी जगहों पर भी सुविधाएं है। बिजली भी हम लोगो के टोले में नहीं आई है।और पकड़डी सड़क ही एक सहारा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी सड़क बिजली व्यवस्था की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान