सोनभद्र

समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समाजसेवी मनी शंकर राय द्वारा डाला स्थित शहीद स्थल पर एक वाटर कूलर स्थापित कराया गया। इस जनहितकारी पहल से क्षेत्र के राहगीरों, स्थानीय नागरिकों, श्रमिकों एवं शहीद स्थल पर आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नगर के लोगों ने समाजसेवी मनी शंकर राय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक होती है। डाला शहीद स्थल क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, ऐसे में वाटर कूलर लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।समाजसेवी मनी शंकर राय ने कहा कि पिता स्व कौशल राय की प्रेरणा से समाज सेवा करने का मौका मिला है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। डाला शहीद स्थल पर गर्मी के दिनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वाटर कूलर लग जाने से यात्रियों और आसपास के निवासियों को राहत मिलेगी। इसी को लेकर पहले भी डाला शहीद स्थल , डाला चढाई छठ घाट पर सीमेंटेट बेंच की व्यवस्था की गई है। इस दौरान बबुन्दर पाठक, नागेन्द्र पासवान, पारस यादव, हरेन्द्र पासवान, भरत पाण्डेय, सरल यादव, अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान