सोनभद्र

नर कंकाल मिलने से मची सनसनी

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला चौकी क्षेत्र स्थित एक नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नर कंकाल को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जूट गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर क्रशर प्लांट के पिछे बह रहे नाले में एक जगह जगह नर कंकाल और अवशेष हड्डी बिखरे होने की सूचना चरवाहों ने आसपास के लोगों को दी, सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और नर कंकाल मिलने की जानकारी डाला पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने सिर ,कमर ,हाथ समेत सभी कंकाल के 12 हड्डियों के अवशेष को एकत्र कर लिया। कंकाल के पास एक झोला, लूंगी, पैन्ट, शर्ट एक सफेद गमछा भी बरामद हुआ है। कपड़ों और कंकाल के अवशेष से भयंकर बदबू आने की वजह से आशंका व्यक्त की जा रही है की कंकाल वाले व्यक्ति के ही कपड़े है। कंकाल को देखकर आसपास के लोग ने बताया कि एक लगभग चार माह से उपर किसी मरे हुए व्यक्ति का कंकाल है, जिसका मांश जानवरों ने खा लिया है। कौआ नाला में किस व्यक्ति की मौत हुई और किसका कंकाल मिला इस सवाल पर पर्दा पुलिस की जांचोपरांत ही खुल सकता है। इस सन्दर्भ में डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भिन्न भिन्न जगहों पर मिले कंकाल और12 हड्डियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जिसका विधि प्रयोग हेतू जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है। जांचोपरांत कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान