सोनभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के लिए गौरव का क्षण है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बायलर को जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया।इस अवसर पर डा रवि गोंड बड़कू (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओबरा) भी उपस्थित रहे और उन्होंने रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रवि सिंह ने यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतकर पूरे भारत, उत्तर प्रदेश और सोनभद्र जिले का नाम रोशन किया है। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रवि सिंह ने इससे पूर्व में भी ताइक्वांडो में थाईलैंड देश में ब्रांच मेडल जीता था और नेपाल देश में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन लगातार कर चुके हैं उनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने रवि सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तथा भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करते रहें। रवि सिंह ने जीतने का श्रेय अपने माता-पिता और हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक, क्लस्टर एच आर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा को दिया रवि सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सोनभद्र जिले के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में
Download App