सोनभद्र

तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम

बभनी (अजीत पांडेय)स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी गिरवर प्रसाद (47) पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बीआरसी के पास रेणुकूट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरवर प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे मौत हो गयी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App