सोनभद्र

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनकी तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मां और बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी मुस्तफा (40) पुत्र अली हुसैन अपनी पत्नी सायना बानो (35) और तीन वर्षीय पुत्री माहीनूर को बाइक से इलाज कराने म्योरपुर अस्पताल ले जा रहे थे। जैसे ही वे खैराही गांव के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक और वाहन को रोक लिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सायना बानो और माहीनूर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मुस्तफा का उपचार सीएचसी में जारी रहा।
पुलिस ने कार चालक और वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App