सोनभद्र

बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की वार्षिक सभा बुधवार से

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बकरिहवा में आदिवासी सेवा समिति द्वारा 24 और 25 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गोंडवाना साम्राज्य की शासिका वीरांगना महारानी दुर्गावती मराबी का 462वां बलिदान दिवस और समिति की वार्षिक साधारण सभा मनाई जाएगी।
आयोजन समिति के संचालक बहादुर सिंह गोड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 24 जून बुधवार को सुबह 10 बजे होगी और समापन अगले दिन 25 जून गुरुवार को सुबह 8 बजे होगा।
दो दिवसीय इस समारोह में संस्कृति और वैचारिक मंथन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। गोंडवाना स्वर लहरी छत्तीसगढ़ी के लोक कलाकार तिरूमाल दिलसाय मरपच्ची, बबली रानी और सुमन कुर्रे ‘गोंडवाना संदेश लोक कला मंच छत्तीसगढ़’ के माध्यम से गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। पारंपरिक गोंडवाना नृत्य जैसे करमा और शैला का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
मनोरंजन के साथ-साथ, समाज के प्रबुद्ध जन सामाजिक चर्चा और परिचर्चा के जरिए आदिवासी समाज के उत्थान और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श करेंगे।
इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक वैष्णवी गोंड हैं। वरिष्ठ समाज सेवी अर्जुन सिंह आयाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान