सोनभद्र

बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन मे पिपरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम द्वार अवैध मादक पदार्थ तस्करी मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद किया गया है।

पिपरी पुलिस टीम रनटोला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुर्धवा तिराहे से रनटोला मार्ग पर एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, जिसमें अवैध सामग्री लदी हुई है तथा वाहन चालक कहीं जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं वाहन की तलाशी के दौरान स्कार्पियो वाहन संख्या JH06G3317 से 45 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद हुई। जांच में कुल 1079 केन बीयर (500 एमएल प्रति केन) कुल 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी धर्मपाल कुमार ने बताया कि वह के बैढ़न क्षेत्र से बीयर लेकर बिहार जा रहा था। बिहार राज्य में शराब बंदी लागू होने के कारण वह अवैध रूप से बीयर की बिक्री कर अधिक लाभ अर्जित करता था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद बीयर के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध प्रपत्र अथवा लाइसेंस उसके पास उपलब्ध नही था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
धर्मपाल कुमार पुत्र श्री कृष्णा पासवान, निवासी कोरी बलिया दिनारा रोहतास बिहार

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. एसआई रविशंकर पाठक थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. हे का शिवबदन राम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
5. हे का शंकरलाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
6. हे का शेषनाथ पाण्डेय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान