पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डोडहर प्रीमियर लीग सीजन -2 का उद्धघाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभजन पाल अपने सह अतिथियों समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी के साथ फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया। उद्घाटन मैच लोको पायलट 11 वर्सेज बिहारपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोको पायलट 11 ने निर्धारित 8 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहारपुर की पुरी टीम 8 ओवर में दो विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी। लोको पायलट 11 के इमरोज को 22 गेंद में 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला पूर्वांचल आर्मी अनपरा वर्सेस करकछी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने निर्धारित आठ ओवरों में 9 विकेट होकर 106 रन बनाए। जवाब में उतरी करकछी की पूरी टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 40 रन ही बना सकी।

पूर्वांचल आर्मी ने आसानी के साथ यह मुकाबला अपने नाम किया। सूरज गुप्ता को 15 गेंद में 41 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। देर रात्रि शुरू हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूर्वांचल आर्मी अनपरा वर्सेस लोको पायलट 11 के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल आर्मी ने निर्धारित 8 ओवर में 75 रन बनाए ।जवाब में उतरी लोको पायलट 11 की पूरी टीम चार विकेट खोकर सिर्फ 58 रन ही बना सकी। संघर्ष पुर्ण मुकाबले में पूर्वांचल आर्मी ने लोको पायलट 11 को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 21 गेंद में 27 रन बनाने वाले रिहान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। निर्णायक की भूमिका मुकेश पाल एवं मसरूर ने निभाई वही स्कोरर युवराज व कमेंटेटर गुड्डू रहे। इस मौके पर दर्शक दीर्घा में मौजूद रामदयाल, सालिक राम वैश्य,प्रकाश विश्वकर्मा आदि ने कमेटी और खिलाड़ियों की काफी सराहना की।



