सोनभद्र

अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) अल्ट्राटेक कंंपनी द्वारा नगर में फैलाये जा रहे प्रदूषण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने आगामी 23 जून को नगर के रामलीला मैदान में धरना देने की घोषणा किया था, चेयरमैन द्वारा धरना प्रदर्शन की घोषणा करते ही जिला प्रशासन और अल्ट्राटेक के अधिकारी बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुट गये। धरना से दो दिन पहले प्रशासन के अधिकारियों ने नगर पंचायत चेययरमैन से अनुरोध किया कि वे अपना निर्धारित धरना प्रदर्शन अस्थगित कर दें उनकी मांगों का निस्तारण संयुक्त बैठक करकर कर दिया जायेगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुरोध पर नगर पंचायत चेयरमैन इस बात पर सहमत हो गई कि यदि प्रशासन अल्ट्राटेक कंपनी से लिखित में यह समझौता करा देता है कि कंपनी द्वारा नगर में प्रदूषण नहीं फैलाया जायेगा, तो वे निर्धारित तिथि को होने वाले अपने आंदोलन को वापस ले लेंगी। नगर में प्रदूषण न फैलाने की सहमति बनने पर नगर पंचायत कार्यालत में नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी की उपस्थिति में सदर विधायक भूपेश चौबे, उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, सीओ सीटी रणधीर मिश्रा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, ईओ अखिलेश सिंह, अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई,जिसमें अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि उनके द्वारा नगर में प्रदूषण नहीं फैलाया जायेगा, तथा नगर को स्वछ रखने में नगर पंचायत का पूरा सहयोग किया जायेगा। गौरतलब है कि नगर में फ़ैल रही दुर्गन्ध व विस्थापन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने आगामी 23 जून मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान में धरना देने के लिये जिलाधिकारी सोनभद्र के यहां लिखित आवेदन किया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को धरना देने से पहले ही मामले का निस्तारण करने का सख्त आदेश दिया था। डीएम का आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन ने 21 जून को संयुक्त बैठक कराकर अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों से लिखित रूप से आश्वासन लिया कि वे नगर में कभी भी प्रदूषण नहीं फैलाएंगे। अल्ट्राटेक के अधिकारियों ने लिखित रूप से कहा कि उनके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा नगर को प्रदूषण मुक्त बनाने में नगर पंचायत का पूरा सहयोग किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App