सोनभद्र

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेणुकूट में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में इसे अपनाया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, समाज कल्याण एवं स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश सिंह, राज वर्मा, उत्तम जायसवाल, संतोष पाठक, रमाकांत मिश्र, सुरेश गुप्ता, एसके सिंह, मनोज पांडे, राजेश चौधरी, सुधांशु चौहान, गणेश चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता, दिनेश चौरसिया, रोहित वर्मा व अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App