सोनभद्र

राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध, अत्याधुनिक उपचार तकनीकों और जटिल रोगों के बेहतर प्रबंधन की जानकारी चिकित्सकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, वाराणसी द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित होटल अविनाश में एक भव्य वैज्ञानिक चिकित्सा संगोष्ठी (सीएमई) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय एडवांसेज इन हेल्थ केयर लेटेस्ट टेक्नोलाजीज, बेटर आउटकम रहा।
एपेक्स हास्पिटल के चेयरमैन प्रो. डा एस.के. सिंह के संरक्षण में आयोजित इस संगोष्ठी में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।

संगोष्ठी में एपेक्स के निदेशक एवं वरिष्ठ रोबोटिक, जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी तथा स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने “जॉइंट रिप्लेसमेंट : सफलता, चुनौतियां एवं जटिलताएं” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और रोबोटिक प्रणाली के प्रयोग से मरीजों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
वहीं, निदेशिका एवं क्लिनिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता पटेल ने कैंसर उपचार में इम्यूनोथेरेपी तथा अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी की बढ़ती भूमिका और उनकी प्रभावशीलता पर विस्तार से जानकारी दी। यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पुनीत कुमार के.एम. ने प्रोस्टेट एवं पथरी के उपचार में लेजर तकनीक के उपयोग, उसके लाभ और मरीजों को होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला।

इसके अलावा नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजीशियन डॉ. निवेदिता पंडित ने गुर्दा रोगों की समय पर पहचान, नियमित जांच और शीघ्र विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने पर गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

संगोष्ठी के दौरान भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) एवं नीमा के पदाधिकारियों सहित जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नवीन तकनीकों और जटिल रोगों के प्रभावी उपचार पर विस्तृत चर्चा हुई। चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन एपेक्स मेडी सोशल टीम के महाप्रबंधक अमित रंजन द्वारा किया गया। संगोष्ठी के अंत में उपस्थित चिकित्सकों ने ऐसे आयोजनों को चिकित्सा ज्ञान के आदान प्रदान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोगी बताया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार