सोनभद्र

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर आचार्य अजय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त एवं स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए।
महाविद्यालय परिवार ने योग दिवस के अवसर पर सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।इस मौके पर धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की जिला प्रभारी प्रिया पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, अभिषेक जायसवाल व आर.आर आई .टी. आई के प्रधानाचार्य सद्दाम कुरैशी,विमलेश देवी , गीता झा, नसीमा खातुन, सुनील कुमार,शिवम सेठ इत्यादि अध्यापक गण व छात्र /छात्राए मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार