सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित और जिले के टॉप टेन अपराधी राजू भारती को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीजपुर थाना क्षेत्र के डोड़हर गांव से सुबह करीब 8:20 बजे की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। राजू भारती पर मुकदमा संख्या 5040/16 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का आरोप है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम और कांस्टेबल हरिश्चंद्र की टीम ने डोड़हर गांव के पंचायत भवन से अभियुक्त राजू भारती (उम्र करीब 27 वर्ष, पुत्र कृष्णकान्ति भारती) को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी का कारण उसे मौके पर ही बताया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App