सोनभद्र

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रात्रि में सलखन फीडर पर किया प्रदर्शन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन में स्थित बिजली उप केंद्र पर पटवध के ग्रामीण रात्रि के 11:00 बजे इकट्ठा हो गए बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सलखन पर नारेबाजी की तथा कटौती के कारण को जानना चाहा बताते चलें कि कुरहुल पटवध अदलगंज आदि क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती चल रही है कल शाम से ही बिजली काट दी गई थी जिसको लेकर 11:00 बजे रात्रि में पटवध के ग्रामीण सलखन विद्युत केंद्र पर पहुंचे तथा जोरदार प्रदर्शन किया मौके पर चोपन पुलिस भी पहुंची तथा मामले को शांत कराया बिजली विभाग के कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे लगभग 12:00 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग का काम चल रहा है जिससे बिजली काटी गई है आए दिन हो रही इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त्र- व्यस्त होता जा रहा है रात्रि में भी लोगों को सोने में तथा छोटे बच्चों को बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस मौके पर अशोक दुबे, अमरजीत सिंह, आशुतोष गुप्ता, राजू साहनी, बिरजू प्रजापति, नखड़ू मौर्य, दिनेश सोनी, धीरज सेठ, रामविलास साहनी, संजय सिंह, सुनील सोनी आदि लोग प्रमुख रूप है इकट्ठा रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App