सोनभद्र

विभिन्न जगहों पर मनाई गई डा अम्बेडकर की जयंती

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) संविधान के रचयिता भारतरत्न डा भीमराव अंबेडकर की जयंती दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ दुद्धी द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्र के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा अशर्फी लाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए पदचिन्हों पर चले बीना सच्चे अर्थों में अनुयायी नहीं बना जा सकता। विशिष्ट अतिथि रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी डा उमेश गोंड डा राजेश कुमार ने कहा भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर के शिक्षित हो संगठित बनो सहित बाबा साहब के ज्ञान के प्रकाश से आलोकित अपने मन वचन कर्म को परिमार्जित करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बिरहा गायक द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम, डॉ अजय, ममता मौर्य, प्रभु सिंह कुशवाहा, डॉ मिथिलेश गौतम, नीरज कुमार कनौजिया, राजेश कनौजिया रहे। वहीँ कस्बा के वार्ड नं 3 व 4 में डा भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, राकेश आजाद ने डा आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। वहीँ क्षेत्र के बिडर गांव में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने डा अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित कर उनके द्वारा लिखे गए संविधान पर चलने के बात कही। कार्यक्रम के पहले कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने डा भीमराव अम्बेडकर जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर छात्रों को पुरस्कार वितरण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App