सोनभद्र

ओवरलोडिंग ट्रक पार कराने में खनन टीम से दबंगई पड़ी भारी, दो चर्चित अवैध परिवहनकर्ताओ समेत छह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज पुलिस ने लोढी खनन चेक पोस्ट पर अवैध रूप से ओवरलोडिंग गिट्टी का वाहन पार कराने को लेकर खनन विभाग के प्राविधिक सहायक लखनऊ प्रभाकर सिंह दो चर्चित परिवहनकर्ता दिनेश देव पांडेय निवासी चिरहुली एंव सुरेश गुप्ता निवासी मारकुंडी समेत अन्य चार पासरो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कारवाई मे जुट गयी है।

बताया जाता रहा है लखनऊ से टीम सोनभद्र की दोपहर बिना ईफार्म सी परमिट एंव ओवरलोड खनिज लदे वाहनो की गहनता से जाच पड़ताल की जा रही थी उसी समय लक्जरी कार से दिनेश देव पांडेय एंव सुरेश गुप्ता अन्य चार पासर गोल बंद होकर खनन चेक पोस्ट पर पहुंच कर प्राविधिक सहायक लखनऊ प्रभाकर सिंह को ट्रक नही छोडने पर भद्दी भद्दी गाली जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य कार्य मे बाधा उत्पन्न करने इस दौरान हाइबे पर अफरा तफरी मच गयी इस दौरान बहुत से ओवरलोड एंव बिना ईफार्म सी परमिट के वाहन मौका पार होकर चेक पोस्ट पार कर गये। खनन विभाग की टीम की सूचना पर तत्काल राबर्ट्सगंज पुलिस पंहुचने ही सभी माफिया एंव पासर मौके से फरार हो गये।

खनन विभाग के प्राविधिक सहायक लखनऊ प्रभाकर सिंह द्वारा अपने उच्चाधिकारीगण को सूचित करने के साथ कोतवाली राबर्ट्सगंज पर दिनेश पांडेय एंव सुरेश गुप्ता समेत चार आज्ञात पासरो के विरूद्ध तहरीर सौपी जिस पर राबर्ट्सगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा- 121(1),352, 351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जुट गयी है। बताते चले इन दोनो अवैध खनन परिवहन कर्ताओ के विरूद्ध थाना ओबरा,जुगैल,के साथ अन्य थानो पर अवैध परिवहन एंव राजस्व क्षति का मुकदमा भी दर्ज है किंतु सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एंव नेताओ के दबाब अब तक इन दोनो चर्चित अवैध खनन परिवहन माफियाओ के विरूद्ध कोई बड़ी कार्रवाई अमल मे नही लायी जा सकी है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पुर्व सोनभद्र पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियो कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता, भाड़ा बढ़ाने की मांग,प्रेशर हॉर्न पर ... एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल उड़ा ले गए चोर 11 माह से खराब पड़ा सोलर वाटर पंप, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण तीस साल पुराने मामले के दो फरार सजायाफ्ता वारंटी गिरफ्तार, शांति भंग में 12 लोग भी पकड़े गए तालाब में डूबकर मासूम की मौत अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक की नाले के गड्ढे मे गिरने से मौत सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी कक्षा प्रबंधन के गुर एमवीएम पब्लिक स्कूल में प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न राजेश सिंह और साइबर टीम ने फ्राड किये गये 27 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस म्योरपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण में दिखी अव्यवस्था, राज्य मंत्री ने अधीक्षक को लगाई फटकार
Download App