सोनभद्र

घोरावल पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कुंवर मौर्य की हत्या का किया खुलासा

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कुंवर मौर्य की हत्या का खुलासा किया है।पुलिस ने इस प्रकरण से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में घेरेबंदी कर पुलिस ने खुटहा बाईपास से चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू पुत्र छोटेलाल निवासी पड़रिया,थाना संतनगर मिर्जापुर, साहब लाल मौर्य पुत्र संग्राम मौर्य व लीलावती पत्नी साहबलाल निवासी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ नौगढवा को गिरफ्तार किया। मृतक के भाई घासी मौर्या पुत्र स्व कलिका मौर्या ने कोतवाली में 27 मार्च को तहरीर दिया। घटना 22 मार्च की रात्रि की बताई गई जिसमे मृतक कुंवर मौर्या की हत्या कर सिरसी डैम थाना संतनगर मिर्जापुर में फेक दिया गया था। पूर्व में पुलिस द्वारा मृतक के शव को बरामद कर विधिक कारवाई किया गया था। घटना के बाद से पुलिस को आरोपितों की तलाश थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कोतवाली परिसर मे किया।पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि मृतक कुंवर मौर्य ने उनसे 7 लाख रुपए जमीन खरीदकर मुनाफा मे हिस्सेदारी देने के वास्ते उधार लिए थे और वापस नही कर रहा था। संबंधों एवं रंजिश को लेकर मामला गंभीर हो गया था। जिसके बाद तीनों आरोपितों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन और नगदी बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App