सोनभद्र

अजींर नदी पर एक करोड़ की लागत से बनेगा चेकडैम

— साडा ने दी वित्तीय स्वीकृति

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा में स्थित अजीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप अजींर नदी पर जल्द ही चेकडैम का निर्माण कार्य शुरू होगा।शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण(साडा) ने इस परियोजना के लिए एक करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।साडा की 51वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुक्रम में आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं अध्यक्ष साडा द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी गई है।जारी कार्यदेश के अनुसार लघु सिंचाई विभाग,रॉबर्ट्सगंज को इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।विदित हो कि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चेकडैम निर्माण की मांग की थी। उनके प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड ने सहायक अभियंता को स्थलीय निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद अब साडा द्वारा बजट आवंटित कर दिया गया है।साडा के सचिव ने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश जारी कर कहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ करना अनिवार्य होगा कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें परियोजना की लागत और विवरण अंकित होगा।निर्माण के हर चरण की फोटो और जियो टैगिंग रिपोर्ट कार्यालय को देनी होगी।कार्य को अनुबंध में दी गई समय सीमा के भीतर ही पूर्ण करना होगा।चेकडैम बनने से क्षेत्र में जल संचयन के साथ-साथ किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी और भू-गर्भ जल स्तर में भी सुधार होगा,पूजा पाठ जैसे छठ पूजा,शिवरात्रि आदि में भी ग्रामीणो को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App