सोनभद्र

रामनवमी पर शिक्षा को नई दिशा डायट परिसर में बीएसए कार्यालय का भव्य उद्घाटन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) रामनवमी के पावन अवसर पर जनपद की शिक्षा व्यवस्था को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।
उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में विधिवत प्रवेश कर सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके। सीडीओ जागृति अवस्थी ने भी इस नए कार्यालय को शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और शिक्षकों व विद्यालयों को बेहतर समन्वय का लाभ मिलेगा। इसके पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने डीएम व सीडीओ को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार समेत जनपद के कई अधिकारी मौजूद रहे। नव निर्मित बीएसए कार्यालय के उद्घाटन से जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्यक्रम में सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ की भी सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App