सोनभद्र

यादव महासभा ने यादव की लव स्टोरी पर आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सोनभद्र जिला अध्यक्ष जगत नारायण यादव महासचिव अभिनाथ यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बंधित अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आपत्ती जताया की वर्तमान समय में कुछ अराजक एवं सामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जातीय सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी को ज्ञात हुआ है। कि यूट्यूब पर मृदुल तिवारी एवं उसकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा समाज का माहौल खराब करने तथा धार्मिक एवं जातीय भेदभाव बिगाड़ने के उद्देश्य से एक फिल्म यादव की लव स्टोरी का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्म में लड़की को यादव जाति लड़के को मुस्लिम धर्म दर्शाया गया है। जिससे हिंदू समाज एवं यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है। जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। इससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के बिगड़ने की प्रबल संभावना है। सामाजिक हित में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त फिल्म “यादव की लव स्टोरी” को रिलीज पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस अवसर पर नरेश यादव, दिनेश यादव, सुरेश कुमार यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App