सोनभद्र

अनपरा पुलिस ने साइबर फ्राड हुआ 3 लाख 2 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस

अनपरा/सोनभद्र अनपरा पुलिस ने साइबर फ्राड हुआ 3 लाख 2 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस।

राघवेन्द्र सिंह पुत्र भूप नारायण सिंह निवासी ई-96 रेनूसागर कालोनी थाना अनपरा के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक से एक फाइल डाउन लोड कराकर कुल 6,45,000/- रुपये की ठगी कर ली गई थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र राय के कुशल नेतृत्व मे थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 302846.4/- रुपये को सम्बन्धित खातों मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की होल्ड हुई धनराशि 302846.4/- रुपये को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया है। आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस का भूरि भूरि प्रशंसा किया गया है।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
01.सत्येन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सोनभद्र ।
02. हे का आनन्द मोहन बिन्द साइबर हेल्प डेस्क थाना अनपरा सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App