सोनभद्र

जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम: बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


बभनी/सोनभद्र(अजित पाण्डेय)

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने घेराबंदी कर पशुओं के प्रति क्रूरता कर रहे तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता देख एक आरोपी तो चकमा देकर भाग निकला, लेकिन मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गोवंशों को निर्दयतापूर्वक जंगल के रास्ते ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चकबगदरिसानी तिराहे के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।
वे 02 बैल, 01 गाय और 01 बछिया को लाठियों से पीटते हुए और दौड़ाते हुए ले जा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल अगरिया (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम चकबगदरिसानी, थाना बभनी के रूप मे हुई है वही मौके से 04 गोवंश और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्न अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे दिन्नू प्रसाद यादव (प्रभारी निरीक्षक)शिवमूरत यादव (उप निरीक्षक)प्रदीप सिंह (हेड कांस्टेबल)रामआशीष यादव (हेड कांस्टेबल)।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App