सोनभद्र

किरबिल 132 केवी सब स्टेशन से जल्द शुरू होगी बिजली आपूर्ति

30–40 किमी क्षेत्र के करीब 100 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरबिल में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब केवल एक फाउंडेशन का कार्य शेष रह गया है। विद्युत विभाग का दावा है कि शेष कार्य पूरा होते ही एक माह के भीतर 30 से 40 किलोमीटर परिक्षेत्र में फैले लगभग सौ गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि अब तक वन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं मिलने के कारण ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े कुछ कार्य बाधित थे, लेकिन अब वन विभाग से एनओसी मिल जाने के बाद सभी अड़चनें दूर कर ली गई हैं। वर्तमान में केवल एक फाउंडेशन पर कार्य चल रहा है, जिसे पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी तक म्योरपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पिपरी सब स्टेशन से की जा रही थी, लेकिन पिपरी और म्योरपुर के बीच घना जंगल, पथरीली जमीन और बड़े-बड़े पेड़ों के कारण बार-बार ट्रांसमिशन में बाधा उत्पन्न होती थी। इससे म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती थी।
किरबिल में 132 केवी सब स्टेशन के चालू हो जाने से न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी पर्याप्त और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही विभाग को 33 केवी लाइन में बार-बार आने वाली खराबी और उससे जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
अवर अभियंता ने बताया कि फिलहाल बभनी ब्लॉक को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है, लेकिन म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े लगभग सभी गांवों और कस्बों में किरबिल सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App