सोनभद्र

पांच वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति पर न्यायालय से करा दिया मुकदमा

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) आपसी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का मामला थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के चलते मर चुके व्यक्ति के खिलाफ भी कोर्ट से मुकदमा दर्ज करवा दिया ।मृतक का पुत्र मृतक पिता की जमानत के लिए दर दर भटक रहा है।
जानकारी के अनुसार मरहू पुत्र शिव दास की मौत विगत पांच वर्ष पूर्व 29 फरवरी 2021 को वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल इलाज के दौरान हो चुकी है।
मृतक के छोटे पुत्र जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल निवासी विजय जायसवाल ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहाँ मेरे मृतक पिता के ऊपर दिसम्बर 2025 में धमकी आदि का फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर परेशान कर रहा है ।मृतक का पुत्र के अनुसार विगत नौ जनवरी को पेशी थी लेकिन उस दिन किन्ही कारणों से न्यायालय बंद था ।पुनः आज सोमवार को पेशी है।
मृतक के पुत्र जय सिंह के अनुसार विजय जायसवाल उसकी जमीन को हड़पने की नियत से मेरे मृतक पिता के ऊपर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया है जिससे परिवार को लोग भयभीत है पिता की मौत के पांच वर्ष बाद मुकदमा पंजीकृत होने के बाद जब थाना के पुलिसकर्मी नोटिस तामील कराने पहुंचे तो हम लोग आश्चर्य चकित रह गये कि पिता जी को मृत हुए पांच वर्ष बीत चुके है बावजूद इसके कैसे मुकदमा दर्ज हो गया। मृतक के स्वजन ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फर्जी मुकदमे की जांच कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App