सोनभद्र

प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलसी, सीएचसी में भर्ती

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के खुर्शीटोला निवासी भुनेश्वर कुमार की पत्नी यशोदा देवी प्रेशर कुकर ब्लास्ट होने से उसके चपेट में आ गईं। घर में दाल बनाते समय चूल्हे पर रखे कुकर के फटने से उनकी आंखें समेत पूरा शरीर झुलस गया।
पति भुनेश्वर ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए पत्नी टिफिन तैयार कर रही थीं। चूल्हे पर दाल उबालते हुए दो सिटी बजने के बाद पत्नी चूल्हे के पास बैठकर तीसरी सिटी का इंतजार कर रही थीं, तभी कुकर फट गया। भुनेश्वर पास ही खड़े थे, उनके पैर पर भी दाल के कुछ अंश गिरे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने घर के अन्दर खेल रहे बच्चों को घटना से पूर्व बाहर खेलने के लिए भेज दिया था, जिससे बच्चे सुरक्षित रहे। 102 एम्बुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक अजीत कुमार ने घायल यशोदा को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह द्वारा इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App