सोनभद्र

दुबाए चुनाव विभिन्न पदों के लिए आधा दर्जन ने किया नामांकन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 के लिए नामांकन के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 6 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र जायसवाल व प्रेमचन्द्र यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र कुलभूषण पांडेय व सचिव के लिए पवन दुबे ने पर्चा दाखिल किये।वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रविन्द्र कुमार उपाध्यक्ष के लिए कृष्णदेव व महेंद्र कुमार व दस वर्ष से कम के लिए आलोक कुमार सिंह ने अपना पर्चा दाखिल की।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री जायसवाल ने बताया कि 11 फरवरी को सायं चार बजे तक नामांकन पत्र जमा की जाएगी। इसकी जांच 13 फरवरी को जाएगी। इसके पश्चात नाम वापसी एवं वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी को मतदान व परिणाम की घोषणा की जायेगी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी एड कृष्ण कुमार सिंह, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी, देवी शरण आदि चुनावी प्रक्रिया में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App