सोनभद्र

मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र में खुला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र स्थित बभनौली में पहला एटीएस (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) सेंटर का मंगलवार को भव्य शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। यह सोनभद्र जनपद एवं पूरे मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है, जिसका निर्माण एवं संचालन पीपी मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया गया है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आरटीओ मिर्ज़ापुर यूबी सिंह, एआरटीओ कौशल कुमार सिंह तथा कारदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश त्रिवेदी, शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह, उमंग, अमित, मोहित, प्रमोद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह का संचालन विशाल त्रिवेदी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, मयंक सिंह, उमंग त्रिवेदी, मोहित, अमित अग्रवाल एवं प्रमोद द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहां कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों एवं तकनीक के माध्यम से की जाएगी। इससे न केवल वाहन परीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह फिटनेस सेंटर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है। यह केंद्र परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, तकनीकी, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App