सोनभद्र

पीस कमेटी की बैठक मे अखिलेश मिश्रा के वाहन मालिको को हिदायत दे कहा रांग साइड या शराब पीकर गाड़ी चलाया तो खैर नही

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) पीस कमेटी की बैठक मे अखिलेश मिश्रा के वाहन मालिको को हिदायत दे कहा रांग साइड या शराब पीकर गाड़ी चलाया तो खैर नही। चोपन थाना परिसर मे एसएचओ अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मोटर वाहन मालिक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
बैठक मे अखिलेश मिश्रा ने वाहन मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वाहनों के चालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दें कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक वाहन को तेज गति से न चलाए, रांग साइड वाहन न चलाए तथा निर्धारित लेन का पालन अनिवार्य रूप से करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। इसके साथ नशे की हालत में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहते हुए कहा कि नशा करके वाहन चलाना गंभीर अपराध है। उन्होने वाहन मालिकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App