सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बीएन सिंह ने किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एसडीएम निखिल यादव, डीपीआरओ नमिता शरण, डीडीओ हेमंत सिंह, डीएफओ सोनभद्र, सीओ दुद्धी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान सीएमओ सोनभद्र ने जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण किया गया।ग्राम प्रधान मलदेवा सीता जायसवाल ने तहसील में जिलाधिकारी से मिलकर दुद्धी से मलदेवा जाने वाली मार्ग को बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ने बताई की बीते कई माह से लगातार जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नही की गई। जबकि उस मार्ग से सेंट जेवियर्स, जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्री राम पब्लिक स्कूल, गणेश दत्त आईटीआई कालेज, मदरसा गर्ल्स कॉलेज सहित बच्चों राहगीरों को आने जाने में क�

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App