सोनभद्र

कोन पुलिस ने 8 गौ वंश बरामद कर अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह के के 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र कोन पुलिस ने 8 गौ वंश बरामद कर अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह के के 3 आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह के सरगना सहित कुल 3 आरोपी को 8 गौ वंश के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र एवं ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर खरीदकर, वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।
इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कारवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी परती, केतार गढ़वा झारखण्ड
02. सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी पड़रछ, कोन
03. इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी – अकबरपुर रोहतासगिरफ्तार करने वाली टीम
01. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाची कला थाना कोन जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 भागवत राय, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 विनय यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 ईश्वर चन्द सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
06. हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
07. का0 देवेन्द्र पाल, चौकी चाची कला, थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App