सोनभद्र

नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने सम्हाला बीजपुर थाने की कमान,कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बीजपुर थाने का कार्यभार ग्रहण करने कें पश्चात गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए।मीडियाकर्मियों से वार्ता के क्रम में नवागत थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो।थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद थाने में तैनात उपनिरीक्षकों सहित सभी पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों का परिचय जाना।चार्ज संभालते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर अनुशासन,एवं कानून का पालन तथा फरियादियो के प्रति जिम्मेदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा और हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नए थानाध्यक्ष के चार्ज संभालने से क्षेत्रीय जनता को कानून व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जगी है।क्षेत्रीय लोगों को विश्वास है कि नवागत थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुभव और कार्यशैली से अपराध में कमी आएगी।बता दे कि थाना प्रभारी राजेश सिंह मूल रूप से आज़मगढ़ जनपद के निवासी है जो सोनभद्र जनपद के करमा,बीना रेणुकूट,रेनुसागर,बीना समेत विभिन्न थाना चौकी पर अपनी सेवायें दे चुके है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App