सोनभद्र

सोनभद्र में सड़क सुरक्षा माह का समापन छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का शपथ लिया डीएम बोले घर से शुरू हो सड़क सुरक्षा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) एक माह से चल रहे ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का शनिवार को समापन हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी बीएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस माह का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर आधारित कई प्रस्तुतियां दीं। नाटकों और लघु नाटिकाओं के जरिए बच्चों ने सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के तरीकों को दर्शाया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने इन कार्यक्रमों की सराहना की।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं और नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बच्चों से अपील की कि वे अपने घरों में ‘सुरक्षा दूत’ बनें और अपने परिजनों को हेलमेट व सीट बेल्ट के बिना घर से बाहर न निकलने दें। सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम न केवल स्वयं नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने आसपास के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित करेंगे। यदि कोई बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाता है, तो उसे टोकना हमारी जिम्मेदारी है।” आरटीओ मिर्जापुर उदय बीर सिंह ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनना और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि लोग अक्सर पुलिस के डर से नियमों का पालन करते हैं, जबकि ये नियम अपनी जान बचाने के लिए बनाए गए हैं। जागरूकता ही बचाव का एकमात्र रास्ता कार्यक्रम के अंत में परिवहन विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि सड़क सुरक्षा का यह अभियान केवल एक माह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे साल भर जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख लीला देवी गौड़, पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज पटेल, एआरटीओ कौशल सिंह, राजेश्वर यादव, सीओ यातायात डॉ चारु द्विवेदी, बीएसए मुकुल आनंद पांडे, पीटीओ मनोज गुप्ता, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App