सोनभद्र

दुद्धी ने सिंगरौली के टीम को 8 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में किया प्रवेश

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) टाउन क्लब दुद्धी के खेल मैदान पर चल रहे 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी ए और सिंगरौली के बीच मैच खेला गया। टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि टास दुद्धी के कप्तान सागर ने जीता। टास जीतकर कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने निर्धारित 13.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 87 रन बनाये। जिसमें संजू ने 4 चौकों की मदद से 17 रन, विपिन ने 2 छक्कों की मदद से 16 रन अपने टीम के लिए जुटाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी की टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र ने 3 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट, अमन ने 3 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट, ओमकार ने 3.4 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ने 10.1 ओवरों में 8 विकेट खोकर 90 रन बनाए। जिसमें रजत ने 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 42 रन, सृजन ने 1 छक्का व 8 चौकों की मदद से 40 रन अपने टीम के लिए अर्जित कर अगले चक्र में प्रवेश कराया। गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम के खिलाड़ी विशाल ने 3 ओवरों में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस तरह से दुद्धी की टीम ने सिंगरौली की टीम को 8 विकेट से पराजित कर, अगले चक्र में प्रवेश कर लिया. मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दुद्धी के धर्मेंद्र मिश्र को मैन आफ द मैच घोषित कर, मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच मे अंपायर की भूमिका गौस मोहम्मद खान उर्फ गांधी व इकबाल कुरैशी ने निभाया. कमेंट्री सलीम खां, सुनील जायसवाल व अविनाश वाह वाह ने की. स्कोरर की भूमिका निशांत, आर्यन व अयाज़ ने निभायी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App