सोनभद्र

अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 शुरू, पहले मुकाबले में रेणुकूट चैलेंजर्स की शानदार जीत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बनवासी सेवा आश्रम स्थित क्रिकेट ग्राउंड में डॉ. रागिनी प्रेम स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह सिंह गोंड और शुभा प्रेम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।उद्घाटन के बाद पहला लीग मुकाबला रेणुकूट चैलेंजर्स और बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्सगोविंदपुर बी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स गोविंदपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेणुकूट चैलेंजर्स की टीम 25 ओवर के मैच में 24 ओवर 3 गेंद में 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए। गेंदबाजी में रंभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर 4 गेंद में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स गोविंदपुर की टीम 19 ओवर 3 गेंद में 108 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम ने सात चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाए। रेणुकूट चैलेंजर्स की ओर से ध्रुव ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आयुष ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। इस तरह रेणुकूट चैलेंजर्स ने 75 रन से मुकाबला अपने नाम किया।एकेडमी केप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद की कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसका पहला मुकाबला आज खेला गया।इस दौरान दौरान विमल सिंह, देवनाथ सिंह, सुरेश, बॉलिंग कोच सुऐब अंसारी, बैटिंग कोच निशांत जौहरी, यमुना प्रसाद, कमला राम, सौरभ कुमार, प्रदीप सिंह, बृजेश, सुधीर कुमार, उज्जवल राय, दिनेश जायसवाल, बिंदी देवी, रामकेश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App