सोनभद्र

आम के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई मां

विण्ढमगंज /सोनभद्र(सुमन गुप्ता)

विकासखंड दूध्दि अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला में आज शुक्रवार सुबह मृतिका ललिता देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी अमरीश पटेल ने घर के पास ही आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर केवल दो महिलाएं मौजूद थीं, जो आपस में सगी बहनें व दुसरी तरफ से सगी गोतनी हैं। उस समय घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।
ललिता देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़ गई , मां की असामयिक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर ग्रामीण

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहा है।
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया तथा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतिका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएंगी
इसकी हेडिंग बनाएं

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App