सोनभद्र

खड़ंजे का ईट उखाड़ कर नाली निर्माण में लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के मालिया नदी के किनारे यादव बस्ती में पूर्व में लगे ईट के खड़ंजे को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा उखाड़ कर नए नाली निर्माण कराए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान ग्रामीण जय मौर्य ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के द्वारा मनमाने तरीके से खुद के जेसीबी से पूर्व में ईंट के बने खड़़जे को उखाड़ कर नए नाली के निर्माण में ईट का प्रयोग किया जाना विकास कार्यों में धन का दुरुपयोग है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इतनी मनमानी बढ़ गई है कि आम ग्रामीणों को मलीया नदी तक आने-जाने में ईट से बने खड़ंजे से काफी सहूलियत हुआ करता था परंतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा नए ईट की खरीददारी करके नाली का निर्माण करना चाहिए था परंतु सरकारी धन का गमन करने के उद्देश्य से खड़ंजे को जेसीबी से उखाड़ कर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो सरासर गलत है वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने कहा कि मैं खड़ंजे के ईंट का उपयोग नाली निर्माण में किया हूं अगर ग्रामीणों को ऐतराज है तो ईंट का भुगतान में नहीं कराऊंगा। इस अवसर पर विनोद बी डी सी बनवारी,नितिस,जय मौर्य,मनोज पुर्व बी डी सी, राकेश,हृदय कुशवाहा,चंदन, दिलीप,गोलू, उदय, राजेश,करमु यादव साहित्य दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App