सोनभद्र

उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग का भव्य आगाज

— पहले दिन चेतना और नेमना की टीमों ने दिखाया दम

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय चेतना स्पोर्ट्स क्लब नेमना के तत्वावधान में गुरुवार को दो दिवसीय उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़ और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार नाथ यादव,ईश्वरी प्रसाद,ताराचंद गुजर्र,रामबरन ने विधिवत पूजा-पाठ कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच काफी रोमांचक रहा, जो चेतना और चरगोड़ा की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेतना की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 32 अंकों के मुकाबले 21 अंकों से चरगोड़ा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मैच नेमना और नवानगर के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में नेमना ने नवानगर को 23-21 के करीबी अंतर

से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता के आयोजक ओमप्रकाश वैश्य ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 4 अंतर्राज्यीय टीमें और 8 स्थानीय व क्षेत्रीय टीमें शामिल हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में ताराचंद वैश्य, विकास वैश्य, प्रमोद गुर्जर, अनिल वैश्य, संतोष वैश्य, रमेश कनौजिया, पुष्पेंद्र गुर्जर, मनोज वैश्य सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App