सोनभद्र

देवरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा, इलाज से पहले युवक ने तोड़ा दम

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार म्योरपुर थाने का, 45 वर्षीय विजय पनिका, पुत्र पतिराज पनिका, घर जाने के लिए , सड़क पार कर रहे थे, तभी रेनुकुट की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। हालांकि, अस्पताल ले जाने से पहले ही विजय पनिका की मौत हो गई।मृतक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। डॉ. धर्मराज सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें होने के कारण मृतक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गई। थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App