सोनभद्र

म्योरपुर–लिलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर -लिलासी मार्ग पर रविवार की शाम करीब सात बजे सुपाचुंआ गांव के भुक्कू पहाड़ी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बृजेश यादव 22 वर्ष पुत्र अकिलवंत यादव निवासी पड़री टोला बराइडांड तथा हरिनाथ 26 वर्ष पुत्र रामवृक्ष निवासी पिपरहर थाना बीजपुर के रूप में हुई।मृतक हरीनाथ के साले शिवभगत ने बताया कि पड़री गांव में छठी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए दो बाइक से चार लोग सवार होकर म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंध ग्राम पंचायत में आर्केस्ट्रा ले गये थे। एक बाइक पर हरिनाथ और बृजेश सवार थे वहीं दुसरी बाइक पर वह खुद और एक और युवक सवार होकर दोनों बाइक्स सवारों के पीछे आ रहे थे।वहीं से वापस पड़री जा रहे तभी भुक्कू पहाड़ी के पास अचानक सामने आ रही बाइक को बचाने में दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में बाइक सहित नीचे गिर गये।हम दोनों पीछे से पहुंचें तो दोनों को उठाकर सड़क पर ले आए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पीएन सिंह व डा० धर्मराज सिंह ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद मोर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App