सोनभद्र

गोवंशीय पशु तस्करी पर दुद्धी पुलिस ने नाकाबंदी कर 2 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) गोवंशीय पशु तस्करी पर दुद्धी पुलिस ने नाकाबंदी कर 2 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पशु तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के दिशा निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।

दुद्धी पुलिस ने बजरिये मुखबिर की सूचना मिला कि संगठित गैंग द्वारा गोवंशीय पशुओं को वध हेतु अवैध रूप से परिवहन कर झारखण्ड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है तथा आज पुनः एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205 से गोवंशीय पशुओं को लादकर हाथीनाला तिराहा की ओर से लाया जा रहा है।

दुद्धी पुलिस ने रजखड़ थाना गेट से लगभग 100 मीटर आगे सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय पश्चात उक्त पिकअप वाहन हाथीनाला की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करता देख चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस बल की तत्परता से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुरेन्द्र भारती पुत्र लालमनी भारती, निवासी ग्राम बिलारी हण्डिया प्रयागराज,लव कुश यादव पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम भेलसी हण्डिया प्रयागराज बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 2 गाय एवं 1 बछिया लदी हुई पाई गईं, जिनके मुँह क्रूरतापूर्वक बंधे हुए थे। अभियुक्तों द्वारा गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से वध हेतु तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

उक्त दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर थाना दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है ।

गिरफ्तार बरामदगी करने वाली टीम
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
व0उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 मनमोहन सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 राजेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 अमरजीत कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App